भोपाल

भोपाल के 35 इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, ये इलाकें रहेंगे प्रभावित; क्या आपका भी घर है शामिल

भोपाल के आसपास के 35 क्षेत्रों में बुधवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के कारण होगी, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

Image

सांकेतिक फोटो (फोटो-Istock)

भोपाल में बुधवार को 35 से अधिक इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है, जिससे बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। प्रभावित इलाकों में प्रमुख स्थानों जैसे चार इमली, अशोका गार्डन, तुलसी नगर, देवकी नगर, करोंद, बैरसिया रोड, निशातपुरा, नवीबाग, मिंडोरा, जाटखेड़ी, और बैंक कॉलोनी शामिल हैं।

बिजली कटौती के कारण स्थानीय निवासियों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह जानकारी बिजली कंपनी द्वारा दी गई है, और यह सुनिश्चित किया गया है कि मेंटेनेंस कार्य समय पर पूरा किया जाए।

बिजली कटौती से स्थानीय निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, लोगों को अपने काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है। फिलहाल, इस दौरान शहर में अत्यधिक बारिश के कारण तापमान में काफी कमी आई है, लिहाजा गर्मी तो उतना परेशान नहीं करेगी, लेकिन पानी समेत अन्य कार्य विलंबित हो सकते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article