Bhopal Water Crisis: शहर के इन बड़े इलाकों में 22-23 नवंबर को नहीं आएगा पानी, कर लें इंतजाम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2022, 04:45 PM IST

Municipal Corporation Bhopal: भोपाल में नर्मदा पाइप लाइन से दो दिन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। 22-23 नवंबर को भोपाल के 40 से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी। सुभाष नगर अंडरब्रिज के पास नर्मदा मुख्य पाइप लाइन के शिफ्टिंग के चलते यह निर्णय लिया गया है। जिन इलाकों में पानी की अधिक आवश्यकता होगी, वहां टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नर्मदा लाइन से जलापूर्ति वाले इलाकों में नहीं होगी सप्लाई
  • सुभाष नगर अंडरब्रिज के पास नर्मदा मुख्य पाइप लाइन की होगी शिफ्टिंग
  • जरूरत के अनुसार नगर निगम की ओर से की जाएगी टैंकरों से जलापूर्ति

Bhopal News: राजधानी भोपाल में जहां नर्मदा लाइन से जलापूर्ति होती है वहां परेशानी से बचने के लिए लोगों को अभी से पर्याप्त जल का इंतजाम करना होगा। दरअसल शहर में दो दिन नर्मदा पाइप लाइन से जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। इससे 40 क्षेत्र की लगभग पांच लाख आबादी को पानी के लिए परेशान होना पड़ सकता है। बता दें कि, 22 नवंबर को आंशिक और 23 नवंबर को पूरी तरह से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

Bhopal Water Crisis

भोपाल में 22-23 नवंबर को नहीं आएगा कई बड़े इलाकों में पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। निगम की ओर से बताया गया है कि, नर्मदा जलप्रदाय परियोजना के अंतर्गत सुभाष नगर अंडरब्रिज के पास नर्मदा मुख्य पाइप लाइन की शिफ्टिंग की जाएगी। सुभाष नगर अंडरब्रिज के पास मेट्रो रेल डिपो का निर्माण होना है। यहां से नर्मदा मुख्य पाइप लाइन एक हजार एमएम व्यास को शिफ्ट करते हुए इंटरकनेक्शन का काम होगा।

End of Feed