Bhopal Honey Trap : 'हनी' के 'ट्रेप' में फंसा ठेकेदार, एक करोड़ मांगे तो उड़े होश, फिर हुआ ये...

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 01:16 PM IST

Bhopal Honey Trap : बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर एक महिला ने अपनी सहेली व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर एक ठेकेदार को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। साथ ही एक करोड़ रुपए मांगे। आरोप है कि आरोपी महिला ने पुलिस पर अपने रसूख का दबाव बनाकर पीड़ित के विरुद्ध झूठा मामला दर्ज करवाने की कोशिश भी की। मगर सफल नहीं हो सकी। पीड़ित के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ठेकेदार को बर्थ पार्टी के बहाने बुलाया युवती ने
  • कमरे में बंद किया, मारपीट कर एक करोड़ रुपए मांगे
  • आरोपी महिला ने पीड़ित के मोबाइल से अपने खाते डाले लाखों रुपए

Bhopal Honey Trap : राजधानी भोपाल में एक ठेकेदार को रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर एक करोड़ रुपए मांगने का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने अपनी एक फ्रेंड के साथ पहले पार्टी के बहाने पीड़ित को जाल में फंसाया। इसके बाद पीड़ित को अपने दो अन्य नकाबपोश साथियों से मिलकर कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की।

Bhopal News.

भोपाल में ठकेदार को हनीट्रेप में फंसा मांगे एक करोड़ रुपए। ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीड़ित से एक करोड़ रुपए की रकम मांगी गई। इतना ही नहीं मामले की मुख्य आरोपी महिला ने पीड़ित के मोबाइल से अपने बैंक एकाउंट में एक लाख नौ हजार रुपए भी ट्रांसफर कर लिए। बता दें कि मामले को लेकर आरोपी महिला ने पुलिस पर पीड़ित के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करने को लेकर दबाव भी बनाया। मगर रेप का झूठा मामला पुलिस ने दर्ज नहीं किया। अब पुलिस ने मामले की मुख्य आरोपी महिला समेत एक अन्य महिला व इनके दो साथियों के खिलाफ मारपीट, ब्लैकमेलिंग व रंगदारी वसूलने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

End of Feed