भोपाल में फर्जी पहचान बनाकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार, पासपोर्ट समेत कई फर्जी दस्तावेज जब्त

भोपाल के बुधवारा इलाके में एक बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल कलाम को पुलिस ने फर्जी पहचान के चलते हिरासत में लिया है। वह सालों से नेहा नाम से भारत में रह रहा था और अवैध रूप से दस्तावेज बनवाकर नागरिकता हासिल करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब उसकी गतिविधियों और नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हैं।

Bhopal News: भोपाल के बुधवारा क्षेत्र से पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल कलाम को हिरासत में लिया है, जो सालों से पहचान बदलकर भारत में रह रहा था, जिसे नेहा नाम से जाना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी नाम से उसने फर्जी पहचान पत्र भी बनवा रखे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब्दुल कलाम से पूछताछ जारी है, जिसमें यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह कब से भोपाल में रह रहा है, क्या वह किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल रहा है, और उसके खिलाफ किसी प्रकार का आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।

Bangladeshi Citizen Living Under Fake Identity Arrested

फर्जी पहचान बनाकर रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार (Photo: Canva)

उसकी कॉल डिटेल्स और मोबाइल चैटिंग की भी गहन जांच की जा रही है, साथ ही खुफिया एजेंसियां उसके संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। सुरक्षा कारणों से मामले को गोपनीय रखा गया है और उसे भोपाल के तलैया थाने में रखा गया है, जहां महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर मामले की पुष्टि की है।

End of Feed