Seoni: कलेक्टर संस्कृति जैन पर लगा मानसिक प्रताड़ना का आरोप, तंग आकर छुट्टी पर गई असिस्टेंट डायरेक्टर

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक अधिकारी की चिट्ठी वायरल हो गई है। चिट्ठी में अधिकारी ने जिला कलेक्टर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है और यह भी कहा है कि इससे वह अवसाद यानी डिप्रेशन में जा रही हैं। मामले पर फिलहाल दोनों अधिकारी बोलने से बच रहे हैं।

Accusation On Seoni Collector: सिवनी जिले की कलेक्टर संस्कृति जैन पर मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप उद्यान विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर ने लगाया है और उनका कहना है कि मानसिक रूप से परेशान होकर वह छुट्टी पर जा रही हैं। सिवनी जिले में हर सप्ताह कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा (TL) की बैठक होती है। इसी TL बैठक में बीते 5 जून को कलेक्टर संस्कृति जैन ने सहायक संचालक उद्यान (असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ हॉर्टिकल्चर) सिवनी को एक आदेश जारी करने के मामले में अपमानित किया और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की धमकी भी दी, ये आरोप डॉ. आशा उपवंशी ने संस्कृति जैन को एक चिट्ठी लिखकर लगाया है।

mental harassment accusation on seoni collector

सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन (फाइल फोटो)

क्या लिखा है चिट्ठी में

सिवनी की उद्यान विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर आशा उपवंशी ने कलेक्टर संस्कृति जैन को एक चिट्ठी लिख कर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाया है, उन्होंने पत्र में लिखा कि-

End of Feed