Dhar Bhojshala Complex: धार के भोजशाला परिसर में छठे दिन भी सर्वे जारी, जानिए अब तक क्या हुआ?

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 27, 2024, 08:34 PM IST

धार के भोजशाला परिसर में लगातार छठे दिन भी सर्वे का काम जारी रहा। फिलहाल एएसआई की टीम भोजशाला परिसर के 50 मीटर के दायरे में खुदाई में जुटा है।

Dhar Bhojshala Complex: मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक धार शहर के विवादास्पद भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का सर्वेक्षण बुधवार को लगातार छठे दिन जारी रहा। यह सर्वेक्षण मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर शुरू किया गया है।

Dhar Bhojshala Complex

धार भोजशाला परिसर

कहां तक पहुंचा है सर्वे?

भोजशाला परिसर में सर्वेक्षण के दौरान हिंदू समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले आशीष गोयल और गोपाल शर्मा के साथ ही मुस्लिम समुदाय के नेता अब्दुल समद एएसआई दल के साथ मौजूद थे। गोयल ने संवाददाताओं को बताया कि एएसआई का दल भोजशाला परिसर के 50 मीटर के दायरे में खुदाई में जुटा है।

End of Feed