Chhatarpur: बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं पर गिरी दीवार,एक महिला की मौत, 10 घायल

भारी बारिश के कारण मंगलवार की सुबह छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में एक दीवार गिरने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबने से 10 श्रद्धालु रूप से घायल हो गए हैं। ये सभी यूपी के रहने वाले थे और बागेश्वर धाम में दर्शन करने आए थे।

Chhatarpur News: भारी बारिश के कारण छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में एक दीवार गिरने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबने से 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना मंगलवार तड़के की है, यह सभी लोग बागेश्वर धाम में दर्शन करने आए थे और पास में ही एक ढाबे पर रुके हुए थे, जहां यह हादसा हुआ।

Chattarpur wall collpase

असप्ताल में भर्ती घायल

यूपी से आए थे सभी श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका और सभी घायल श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। वे गढ़ा गांव में एक ढाबे पर रुके थे, तभी अचानक भारी बारिश के कारण कमजोर हुई एक दीवार भरभराकर गिर गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है और 10 श्रद्धालु घायल हैं। एक-दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

End of Feed