खुल गया 7 KM लंबा 'सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज', ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएगा फ्लाईओवर; इतने करोड़ हुए खर्च

मध्य प्रदेश के जबलपुर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए 7 किलोमीटर लंबे सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज वाले फ्लाईओवर आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इस कॉरिडोर में तीन बो-स्ट्रिंग ब्रिज हैं, जिनमें दो रानीताल में और एक बलदेवबाग में हैं। प्रत्येक बो-स्ट्रिंग ब्रिज 70 मीटर लंबा और पूरी तरह से स्टील से बना है।

जबलपुर : मध्य प्रदेश के शहरों में यातायात सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में जबलपुर में राज्य के सबसे लंबे ‘सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज’ वाले फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया है। सात किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर से मदन महल और दमोह नाका के बीच यात्रा का समय वर्तमान 40-45 मिनट से घटकर केवल छह से सात मिनट रह जाएगा। इस परियोजना के विकास के सिए लगभग 1,200 करोड़ रुपये की खर्च किए गए। यह फ्लाईओवर आधुनिक शहरी यातायात प्रबंधन और विकास में एक बड़ी उपलब्धि है।

Ranital-Baldevbagh Flyover Jabalpur

रानीताल-बलदेवबाग फ्लाईओवर (फोटो-@nitin_gadkari)

अधिकारियों ने बताया कि इस फ्लाईओवर की एक प्रमुख विशेषता रेलवे लाइन पर बना 192 मीटर लंबा सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज है। इस कॉरिडोर में तीन बो-स्ट्रिंग ब्रिज हैं, जिनमें दो रानीताल में और एक बलदेवबाग में हैं। प्रत्येक बो-स्ट्रिंग ब्रिज 70 मीटर लंबा और पूरी तरह से स्टील से बना है।

End of Feed