Bhopal: थैलेसीमिया से पीड़ित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भाई-रिश्तेदार उठा रहे थे इलाज का खर्च

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में थैलेसीमिया से जूझ रहे 30 वर्षीय युवक ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी बीमारी और अकेलेपन से परेशान था, जबकि उसका परिवार उसके इलाज में भरसक मदद कर रहा था। घटना से इलाके में शोक का माहौल है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhopal News: भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक, राहुल मेहरा, ने शुक्रवार रात अपने घर के स्टोर रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहुल गंभीर थैलेसीमिया रोग से पीड़ित था, जिसके इलाज के लिए उसे हर महीने उसका खून बदलाता था।

30-Year-Old Thalassemia Patient Dies by Suicide

थैलेसीमिया से पीड़ित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या (Photo: Canva)

वह मालीखेड़ी में अपने छोटे भाई के साथ रहता था। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। राहुल की शादी नहीं हुई थी, जबकि उसका छोटा भाई विवाहित है। मोहल्ले के अन्य करीबी रिश्तेदार मिलकर उसकी बीमारी का खर्च वहन करते थे। तबीयत ठीक रहने पर वह इमामी गेट स्थित एक जूस की दुकान में काम पर जाता था।

End of Feed