भिंड में भीषण हादसा, पिकअप वैन और ट्रक की जोरदार टक्कर; 8 लोगों की मौत

Bhind Accident: भिंड में देर रात पिकअप वैन और ट्रक की भीषण टक्कर होने से 8 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Bhind Accident News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार पिकअप की ट्रक से आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा एनएच-719 पर छीमका गांव के पास रात करीब एक बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निवासी 29 मजदूर सवार थे। ये सभी मजदूर धान की रोपाई का काम पूरा करके लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Bhind Accident

भिंड में पिकअप वैन और ट्रक की भीषण टक्कर

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने का इंतजाम किया। हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन सभी लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

End of Feed