सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस, CBI जांच की मांग; एक्टर पवन सिंह ने रखी बड़ी डिमांड

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की भी मांग की गई है। भरत भूषण तिवारी की मौत को कथित 'फर्जी एनकाउंटर' बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के वकील विषाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है।

दिल्ली : बिहार के भोजपुर मे हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की भी मांग की गई है। भरत भूषण तिवारी की मौत को कथित 'फर्जी एनकाउंटर' बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के वकील विषाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है।

Supreme Court Bharat Bhushan Tiwari Case

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस (फोटो-ट्विटर)

याचिका में मांग की गई है कि एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। इसके अलावा, कानून के शासन की रक्षा के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने का भी अनुरोध किया गया है, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज द्वारा की जाए। याचिकाकर्ता का आरोप है कि भारत भूषण तिवारी की मौत एक हत्या का मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

End of Feed