AI कैमरे ने गिटार को समझ लिया सवारी, काटा बिना हेलमेट का चालान

बेंगलुरु में AI आधारित यातायात कैमरे ने दोपहिया वाहन चला रहे एक शख्स की पीठ पर टंगे गिटार को बिना हेलमेट वाली पीछे बैठी सवारी समझ लिया और चालान जारी कर दिया। व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर मामला उठाकर चालान रद्द करने की मांग की है।

Bengaluru News: बेंगलुरु में AI आधारित ट्रैफिक कैमरे की पहचान को लेकर एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 15 सितंबर को दोपहिया वाहन चला रहे एक शख्स सौविक दत्ता की पीठ पर टंगे गिटार को कैमरे ने बिना हेलमेट वाली पीछे बैठी सवारी समझ लिया। इसके बाद उनकी पत्नी के नाम पर 500 रुपये का चालान जारी कर दिया गया। मामले को लेकर दत्ता ने बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की।

bengaluru challan

बेंगलुरु में AI कैमरे ने गिटार को बिना हेलमेट वाली सवारी समझा, कटा चालान (सांकेतिक फोटो)

गिटार की वजह से कटा 500 रुपये का चालान

सौविक दत्ता ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कैमरे द्वारा खींची गई तस्वीर साझा की है, जिसमें वह हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते हुए और पीठ पर गिटार टांगे नजर आ रहे हैं। यह घटना 15 सितंबर, 2026 की है। इसके बाद उनकी पत्नी के नाम 500 रुपये का चालान जारी किया गया, जिसमें पीछे बैठी सवारी के हेलमेट नहीं पहनने का जिक्र था। दत्ता ने बेंगलुरु यातायात पुलिस को टैग करते हुए AI आधारित यातायात उल्लंघन पहचान प्रणाली की कथित त्रुटि की ओर ध्यान दिलाया और जुर्माना रद्द करने का अनुरोध किया।

End of Feed