Begusarai Accident: पटना से लौट रहे तीन SHO सहित चार की भीषण सड़क हादसे में मौत

बेगूसराय में NH-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। सभी पटना से एक ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होकर मधेपुरा लौट रहे थे।

Begusarai Accident: बिहार के बेगूसराय में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। इस सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह सभी पटना में हुई ट्रेनिंग से लौट रहे थे। घटना के दौरान पुलिस अधिकारियों की कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। यह हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक थाना प्रभारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Begusarai Accident

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में तीन SHO सहित चार की मौत

इन थाना प्रभारियों की हुई मौत

साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित NH-31 पर हुई इस दुर्घटना के बाद यहां पुलिस महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक मधेपुरा जिले के रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार और आरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर की इस दुर्घटना में मौत हुई है।

End of Feed