Barmer News: निकाय चुनाव में भाजपा का 14 साल का वनवास खत्म, 29 वार्डों में दर्ज की जीत

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने 55 में से 29 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। इस जीत के साथ पार्टी ने 14 साल बाद नगर परिषद में वापसी की है।

Barmer News: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के आज परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। इसी दौरान बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए भी आज मतगणना हुई। आज यानी सोमवार सुबह 10 बजे तक बाड़मेर नगर परिषद के सभी 55 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए। इस चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 वार्डों में जीत दर्ज करके बहुमत हासिल किया। इसके साथ ही बाड़मेर में 14 साल के वनवास के साथ आखिरकार भाजपा सत्ता में लौटी और इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

badmer election

भाजपा ने बाड़मेर नगर निकाय चुनाव में मारी बाजी

बाड़मेर नगर परिषद में भाजपा के 29 प्रत्याशी पार्षद चुने गए हैं और अब बोर्ड नगर परिषद बोर्ड बनने की तस्वीर भी साफ हो चुकी है। यहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही और उसे 21 वार्डों में जीत हासिल हुई। इनके अलावा पांच वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावी बाजी मारी।

End of Feed