दूल्हा हो तो ऐसा! बारिश ने रोका रास्ता तो नाव से बारात लेकर पहुंचा ससुराल, देखते रह गए लोग

बाराबंकी में बारी बारिश से लोगों को बुरा हाल है। वहीं सरयू नदी का जलस्थर भी खतरे के निशान पर है। इसी बीच बारांबकी में एक ऐसी घटना हुई कि लोग देखते रह गए। दरअसल, यहां बारिश के कारण जगह-जगह पर पानी भर आया है, लेकिन, एक दूल्हें ने इस हालात में शादी को नहीं टाला और नाव से बारात लेकर दुल्हन लेने पहुंच गया। लोग इस बात से उसकी खूब वाहवाही कर रहे हैं-

KEY HIGHLIGHTS
  • बाराबंकी की अनोखी शादी
  • नाव से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा
  • देखते रह गए गांव के लोग

Barabanki: देश के अलग-अलग हिस्सों में इस समय भारी बारिश हो रही है। जिससे सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से तलहटी में बसे गांवों में पानी भर गया है। तटबंध के अंदर बने मकानों में पानी घुस गया है। यहां के लोगों ने पलायन कर ऊंचे स्थानों पर शरण ली है। किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। जिसके चलते नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। इसी बीच शादी करने दूल्हा बारात लेकर गाजे-बाजे के साथ नाव से पहुंचा। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

barabanki

प्रतिकात्मक तस्वीर

दुल्हन लेने निकला दूल्हा

End of Feed