Banka Murder News: बहनोई ने साले को गोली मारकर की हत्या, दोनों के बीच बाइक को लेकर चल रहा था विवाद

बांका जिले के झाझा गांव में बाइक को लेकर बहनोई ने अपने साले को मौत के घाट उतार दिया। साले अमित यादव ने अपने बहनोई सूरज यादव के नाम पर बाइक खरीदी, जिसे सूरज अपने घर ले जाना चाहता था, इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।

Banka Murder News: बिहार के बांका जिले में बहनोई ने अपने साले की गोली मारकर हत्या कर दी। बहनोई और साले के बीच बाइक लेने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद बुधवार रात को बहनोई ने साले के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे हॉस्पिटल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

gun shot dead

बहनोई ने साले को मारी गोली (सांकेतिक फोटो)

बहनोई के नाम पर साले ने खरीदी थी बाइक

यह घटना बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के झाझा गांव की है। इस गांव के मोड़ पर ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक का नाम अमित यादव है जो झाझा गांव का निवासी है। अमित अपने परिजनों का इकलौता बेटा था। अमित का बहनोई सूरज यादव शंभूगंज थाना क्षेत्र के मझगांय गांव में रहता है। अमित ने छह महीने पहले ही अपने बहनोई सूरज यादव के नाम पर एक बाइक खरीदी थी। मृतक की मां ने बताया कि इस बाइक को सूरज अपने घर लेकर जाना चाह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी।

End of Feed