26 से 29 मार्च तक 4 दिन बैंकों की छुट्टी, जानें आपके शहर में कब बंद रहेंगे Banks

इस हफ्ते के अंत में चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, चारों दिन सभी शहरों में बैंक बंद नहीं रहेंगे। लेकिन कुछ शहरों में लगातार 3 दिन जरूर बैंकों पर ताला लगा रहेगा। अगर आपको बैंकों से जुड़े कुछ काम निपटाने हैं तो जल्दी से निपटा लें।

मार्च का महीना अपने अंतिम चरण में है। 31 मार्च को सिर्फ मार्च महीने का अंतिम दिन नहीं, बल्कि वित्त वर्ष 2025-26 का भी अंतिम दिन होगा। वित्तीय वर्ष के अंत से पहले अंतिम कुछ दिनों में बैंक कई दिन तक बंद रहेंगे। हालांकि, सभी शहरों में एक साथ बैंक बंद नहीं रहेंगे, बल्कि कुछ शहरों में किसी एक दिन तो कुछ शहरों में किसी अन्य दिन बैंक बंद रहेंगे। चलिए जानते हैं इस दौरान किन-किन शहरों में किस अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

Bank closed

जानें आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक

जैसा कि हमने ऊपर बताया देश के कई शहरों में इस हफ्ते हफ्ते 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, अच्छी बात ये है कि बैंक लगातार चार दिन बंद नहीं रहेंगे, बल्कि बीच-बीच में कुछ दिन रहेंगे, जब आप बैंकिंग से संबंधित अपने काम कर पाएंगे। आगामी गुरुवार 26 मार्च से रविवार 29 मार्च तक अलग-अलग धार्मिक और स्थानीय त्योहारों के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी।

End of Feed