Ballia News: वर्दी की आड़ में अपराध! रेडियम स्टीकर के नाम पर जबरन वसूली, गैंग के 6 लोग गिरफ्तार

बलिया पुलिस ने वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगाने के नाम पर जबरन वसूली करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें गाजीपुर में तैनात एक पुलिस आरक्षी और एक होमगार्ड भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से रेडियम स्टीकर, मोबाइल फोन और 12,530 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

Ballia News: बलिया जिले की रसड़ा पुलिस ने वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगाकर जबरन धन की वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में गाजीपुर के कासिमाबाद थाने पर तैनात एक पुलिस आरक्षी और एक होमगार्ड भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

arrest

सांकेतिक फोटो (istock)

पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव निवासी रामेश्वर सिंह डब्बू की तहरीर पर सोमवार को रसड़ा कोतवाली पर सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (4) (भय दिखाकर जबरन वसूली) में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि रामेश्वर सिंह डब्बू ने तहरीर में बताया है कि वह रविवार को अपने रिश्तेदार के यहां से अपने वाहन से घर लौट रहा था। तभीरसड़ा-कासिमाबाद मार्ग पर पुलिस वर्दी पहने दो लोगों के साथ ही अन्य ने उन्हें रोका। उन लोगों ने स्टिकर वाहन पर चस्पा कराने को कहा और पैसा मांगा। फरियादी ने आरोप लगाया कि मना करने पर आरोपी जबरदस्ती करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

End of Feed