Badrinath Dham Yatra 2026 : बद्रीनाथ में बना आस्था का नया रिकॉर्ड, अबतक 17.79 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने बताया कि साल 2026 में अबतक बद्रीनाथ धाम मंदिर में 17 लाख 79 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए हैं। अभी यात्रा के लिए करीब 45 दिन शेष हैं।

देहरादून : चारधाम यात्रा लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के बाद अब बद्रीनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धाम के यात्रा इतिहास में यहां पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 79 हजार 805 पहुंच चुकी है। जबकि धाम के कपाट बंद होने में अभी डेढ़ से पौने दो महीने का समय शेष है। 23 अप्रैल को शुरू हुई बद्रीनाथ यात्रा 22 सितंबर को 153 दिनों में ही आस्था का नया रिकॉर्ड बना चुकी है।

Badrinath Dham Yatra 2026

बद्रीनाथ धाम (फोटो-Twitter)

26 साल में कितना बढ़ा श्रद्धालुओं का आंकड़ा

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड राज्य के स्थापना वर्ष 2000 में बद्रीनाथ धाम में कुल दर्शनार्थियों की संख्या 06 लाख 95 हजार 332 थी। वर्ष 2007 में यह आंकड़ा बढ़कर 07 लाख 68 हजार 107 पहुंच गया। वर्ष 2008 और 2010 में यह संख्या 10 लाख पार हुई लेकिन 2014 में भीषण आपदा भक्तों की राह में रोड़ा बन गई। श्रद्धालुओं की संख्या 01 लाख 59 हजार 575 पर सिमट गई। वर्ष 2018 और 2019 में क्रमश: 10,48,051 और 12,44,993 श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। लेकिन फिर कोरोना संक्रमण के चलते यह आंकड़ा डेढ़ से दो लाख के बीच सिमट गया। वर्ष 2020 में मात्र 1,55,055 और 2021 में 1,99,409 तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे।

End of Feed