Budaun Double Murder: दिनदहाड़े खूनी खेल! HPCL पावर प्लांट में घुसकर GM और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या

Budaun Double Murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गुरुवार को कानून-व्यवस्था उस वक्त तार-तार हो गई, जब एक भारी सुरक्षा वाले औद्योगिक क्षेत्र के भीतर गोलियों की गूंज सुनाई दी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी स्थित एचपीसीएल (HPCL) पावर प्लांट में एक हमलावर ने दिनदहाड़े घुसकर जनरल मैनेजर सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी को कुछ दिनों पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Budaun News: बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी स्थित HPCL पावर प्लांट में गुरुवार को कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए एक हमलावर ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने प्लांट के अंदर घुसकर जनरल मैनेजर (GM) और डिप्टी मैनेजर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में भगदड़ और दहशत का माहौल पैदा हो गया।

budaun double murder

hpcl पावर प्लांट में हुई वारदात

दिनदहाड़े वारदात से दहला सैंजनी

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर के समय जब मीटिंग चल रही थी उस दौरान हथियारबंद आरोपी प्लांट के अंदर घुसा और जनरल मैनेजर सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। आरोपी ने सीधे सीने पर गोली मारी, जिससे दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

End of Feed