शहर

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में बाहरी वाहनों की एंट्री बैन, प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले जानें क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी

Ram Mandir inauguration: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी। आज बाहरी वाहनों की रामनगरी में पूरी तरह एंट्री बंद रहेगी।

Image

अयोध्या ट्रैफिक एडवाइजरी

Photo : BCCL

अयोध्या: राम मंदिर उद्घाटन को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। हर कोई आज भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनना चाहता है। हालांकि, इस खास मौके पर बाहरी लोगों की रामनगरी में एंट्री पूर्णतया बंद रहेगी। अब सिर्फ़ वहीं लोग वहां जा सकेंगे, जिन्हें राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से न्योता दिया गया है। लिहाजा, ऐसे में कई वीवीआईपी मेहमान अयोध्या आएंगे, जिसको देखते हुए यातायात को लेकर सावधानी बरती जा रही है। हालांकि, अयोध्या में 19 जनवरी से अगले आदेश तक ट्रैफ़िक को डायवर्ट कर दिया गया था। कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है।

भारी वाहनों के लिए एडवाइजरी

अयोध्या आने वाले वाहनों को 19 जनवरी से ही डायवर्ट कर दिया गया है। अगले आदेश तक गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को कौड़ीराम से आज़मगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे डायवर्ट किया गया है।

इसके अलावा गोरखपुर से आने वाले वाहन संतकबीर, बासी, मेहदावल, डुमरियागंज, गोंडा, जरनल रोड, चौकाघाट से सफ़दरजंग और लखनऊ डायवर्ट होकर पहुंचंगे।

वहीं, आगरा एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन गोसाईंगंज से पूर्वांचल एक्सप्रेस की ओर जाएंगे। इसके अलावा सीतापुर, शाहजहांपुर से बस्ती, गोरखपुर जाने वाले वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गतव्य की ओर जाना होगा।

सुलतानपुर से गोरखपुर आने वाले वाहनों को कूढ़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और रायबरेली से बस्ती आने वाले वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की ओर रवाना किया जाएगा।

वहीं, लखनऊ बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहनों को रामसनेही घाट से हैदरगढ़ की ओर डायवर्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त आज़मगढ़, अंबेडकरनगर से लखनऊ जाने वाले वाहन अंबेडकरनगर से पूर्वांचल एक्सप्रेस पर जा सकेंगे। वहीं, कानपुर की ओर से आने वाले वाहन फतेहपुर, लालगंज क़स्बा से शिवगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की ओर जाएंगे।

सभी प्रकार के वाहनों के लिए 21 से 22 जनवरी तक डायवर्जन

सुल्तानपुर से आने वाले वाहनों को कूढ़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जाना होगा। वहीं, बस्ती से आने वाले वाहनों को कलवारी मोड़ से दोस्तपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की ओर जाएंगे। इसके अलावा रायबरेली से आने वाले वाहन हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से भेजे जाएंगे। लखनऊ से बाराबंकी की ओर वाले वाहनों को दरियाबाद से टिकैतनगर रामनगर होते हुए डायवर्ट किया गया है। वहीं, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहन गोंडा, कर्नेलगंज से जरवल रोड और सफ़दरगंज से लखनऊ रवाना किया जाएगा।

वहीं, अयोध्या से होकर जाने वाली रोडवेज बसों को 21 और 22 जनवरी को किसी अन्य रूट से भेजा जाएगा। अयोध्या टर्मिनेट होने वाली रोडवेज़ की बसों की इन दोनों दिनों में एंट्री नहीं होगी। वहीं, 22 जनवरी को अयोध्या धाम जंक्शन पर कोई ट्रेन नहीं रुकेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article