Ram Mandir Dhwajarohan Highlights: PM मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, इस ऐतिहासिक दिन का साक्षी बना पूरा देश

Ram Mandir Dhwajarohan Highlights: आज अयोध्या के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। नवनिर्मित राम मंदिर के शिखर पर अभिजीत मुहूर्त में पीएम मोदी ने ध्वजारोहण किया। इस समारोह में शामिल करीब 7000 विशिष्ट अतिथियों के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सरसंघचालक मोहन भागवत के बाद प्रधानमंत्री ने संबोधन दिया और राम, धर्मध्वज और रामराज्य से प्रेरित भारत के बारे में बातें कहीं।

Ram Mandir Dhwajarohan Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार 25 नवंबर को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के शिखर पर ऐतिहासिक ध्वजारोहण करेंगे। पीएम मोदी द्वारा ध्वजारोहण सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:35 बजे के बीच, किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 32 मिनट का यह शुभ योग भगवान श्रीराम के जन्म नक्षत्र अभिजीत मुहूर्त से मेल खाता है। यही कारण रहा कि इस समय को खासतौर पर चुना गया।

Ram Mandir Dhwajarohan Live.

राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह

जानकारी के अनुसार, ध्वजारोहण के लिए खास तौर पर ध्वज तैयार किया गया। यह ध्वज 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा है, जिसका वजन दो से तीन किलो के बीच है। यह ध्वज 161 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर और 42 फीट ऊंचे पोल के अनुसार बनाया गया है। ध्वजारोहण के बाद, मंदिर में 21 नवंबर से चल रहे अनुष्ठानों की भी पूर्णाहुति होगी। प्रधानमंत्री राम दरबार और गर्भगृह में रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे, जिसके बाद वह सप्तऋषि मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर में भी प्रार्थना करेंगे।

End of Feed