पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के करीबी 'बड़े बाबू' समेत 2 लोगों की छुट्टी, अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद फेरबदल जारी

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाओं में बड़े बदलाव जारी हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर व्यवस्था से जुड़े दो प्रमुख कर्मियों, केडी तिवारी (बड़े बाबू) और बजरंग पाठक को हटाकर 'तीर्थ क्षेत्र पुरम' भेज दिया है।

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला तूल पकड़ने के बाद से ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। एसआईटी (SIT) जांच और पूर्व में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद अब मंदिर प्रशासन ने दो और प्रमुख कर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने व्यवस्था में तैनात केडी तिवारी उर्फ 'बड़े बाबू' और उनके सहयोगी बजरंग पाठक को राम मंदिर से हटा दिया है।

anil mishra  KD Tiwari Bajrang Pathak

अनिल मिश्रा के दो करीबियों की राम मंदिर से छुट्टी (फाइल फोटो)

केडी तिवारी रामलला को मिलने वाले कीमती आभूषणों और श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित बहुमूल्य वस्तुओं का पूरा हिसाब-किताब रखते थे। वहीं, बजरंग पाठक मंदिर में आने वाले वीआईपी दर्शनार्थियों को प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट करने की जिम्मेदारी संभालते थे। ये दोनों ही पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के बेहद करीबी और भरोसेमंद माने जाते थे। सूत्रों के अनुसार, यह नई कार्रवाई मंदिर में तैनात एक महिला क्षेत्राधिकारी (सीओ) की शिकायत के बाद हुई है।

End of Feed