Ayodhya: राम नगरी अयोध्या में भारी बारिश पड़ने के से एक बार फिर लोगों के घरों तक में पानी भर गया है। घुटनों तक लगे बरसात के पानी में कई घरों के बेड, सोफा, फ्रिज डूब गए। किचन तक में कई फुट पानी जमा हो गया है। जिससे दर्जनों परिवार की संपत्ति बर्बाद हो गई। जलभराव की यह समस्या कोई नई नहीं है। यहां सालों से बरसात के मौसम में लोगों को जलभराव के कारण मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन, प्रशासन की लापरवाही दर्जनों परिवार पर भारी पड़ रही है।
जलवानपुरा में जलभराव
जलभराव की समस्या से परेशान जलवानपुरा
सोशल मीडिया पर हाल ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से लोगों के घर और किचन तक में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इतना ही वीडियों घरों के सोफे, फ्रिज, बेड सब तैरते नजर आ रहे हैं। लोगों का लाखों का नुकसान हो गया है। वहीं सड़कों का तो बुरा हाल है। यहां की सड़के तालाब की तरह पानी से लबालब भरी हुई हैं।
नगर निगम के पास नहीं कोई स्थाई समाधान
जलवानपुरा के लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। यह कोई नई बात नहीं है, जलवानपुरा में कई सालों से बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से परेशान हैं। लेकिन, आज तक नगर निगम इसका कोई स्थाई समाधान नहीं दे पाई है।
