अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे 56 घाट, 7 नवंबर को दीपोत्सव; 10 भव्य द्वार और 20 सेल्फी पॉइंट बढ़ाएंगे शान

अयोध्या में 6 से 8 नवंबर तक दीपोत्सव-2026 के आयोजन होंगे। 7 नवंबर को 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीये जलाने की तैयारी है। रामनगरी को रामायण थीम पर सजाया जाएगा। राम दरबार, पुष्पक विमान, 20 सेल्फी पॉइंट और भव्य प्रवेश द्वार आकर्षण का केंद्र होंगे।

अयोध्या : रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। छह से आठ नवंबर तक दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सात नवंबर को मुख्य आयोजन होगा, जिसके तहत अयोध्या के 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीये जलाने की तैयारी है। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, प्रवेश मार्गों, राम कथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू तट को रामायण थीम पर सजाया जाएगा।

Ayodhya Dipotasav

अयोध्या दीपोत्सव लेकर कार्यक्रम (फोटोःIstock)

दीपोत्सव के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए कई आकर्षक व्यवस्थाएं की जाएंगी। राम कथा पार्क और राम की पैड़ी पर 10-10 सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा लखनऊ, सुल्तानपुर और रायबरेली की ओर से आने वाले प्रमुख मार्गों के साथ धर्म पथ पर रामायण थीम आधारित 10 भव्य प्रवेश द्वार तैयार किए जाएंगे।

End of Feed