सिरमौर : जिले के गिरी इलाके में एक बहुत ही भावुक पल देखने को मिला है कि यहां पर एक गांव शुक्रवार को भोज के भरली गांव में एक युवती का विवाह हुआ। इस लड़की की विदाई में आर्मी के पूर्व सैनिकों और वर्तमान सैनिकों ने हिस्सा लिया उसे विदा किया।
शहीद की बहन की शादी में आर्मी जवानों ने की शिरकत
आपको बता दें कि जिस लड़की का विवाह इस इलाके में हुआ है और उसकी विदाई सैनिकों ने की है। उसका भाई अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट 2024 के दौरान वीरगति को प्राप्त हुआ था। उसके फौजी भाई की कमी को दूर करने के लिए और लड़की को यह महसूस ना हो कि उसका फौजी भाई नहीं है, ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए सैनिकों ने इस विवाह समारोह में शहीद आशीष कुमार की बहन को विदाई दी।
हालांकि आशीष के दो सगे भाई भी हैं, लेकिन आशीष की बहन को फौजी भाई की कमी महसूस ना हो इसलिए इस विवाह समारोह में सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने उसको अपने घर से विदा किया। ऑपरेशन अलर्ट के दौरान वीरगति को प्राप्त आशीष के जो दो सगे भाई घर में रहते हैं, वह खेती बाड़ी का काम करते हैं
