अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 फरार आरोपियों की संपत्ति हुई कुर्क, बेड से लेकर AC-TV और जिम का सामान तक जब्त

Ankit Baliyan Murder Case: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया, आर्यन संधू और सत्यम कादयान के घरों की संपत्ति कुर्क की गई है।

Ankit Baliyan Murder Case: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद मामले में वांछित तीन आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की। इनमें राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया, आर्यन संधू और सत्यम कादयान के नाम शामिल हैं। तीनों आरोपी हत्याकांड के बाद से फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है।

Ankit Baliyan Murder Case

26 अगस्त को हुई थी अंकित बालियान की हत्या

गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके पहले ही

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद आरोपी न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुए। पुलिस की ओर से उनकी फरारी को लेकर उद्घोषणा की कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बाद भी तीनों अदालत में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई।

End of Feed