Amroha Accident: अमरोहा में घने कोहरे का कहर, NH-9 पर 10 वाहनों की भीषण टक्कर

अमरोहा में घने कोहरे के कारण एक के बाद एक 10 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद यातायात भी बाधित हो गया। पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल में भिजवाया और गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

Amroha Accident News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में रविवार को कोहरे का कहर देखने को मिला। गजरौला थाना क्षेत्र के एनएच-10 पर आज सुबह कम विजिबिलिटी के कारण करीब 10 वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया।

amroha accident

अमरोहा में भीषण हादसा

घने कोहरे के कारण टकराए वाहन

जानकारी के अनुसार यह हादसा इतना जबरदस्त था कि हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा। सुबह कोहरा इतना घना छाया हुआ था कि कुछ दूरी पर देखना भी मुश्किल हो रहा था। कम विजिबिलिटी के कारण आगे चल रहे वाहनों की दूरी का सही अंदाजा ही नहीं लग सका, जिसके चलते एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए।

End of Feed