अमृतसर में पुलिस और शूटरों के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में 3 बदमाश घायल, 5 अवैध हथियार बरामद

Amritsar Encounter News: अमृतसर में पुलिस कमिश्नरेट ने मुठभेड़ के बाद 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है। क्रॉस फायरिंग में 3 बदमाश घायल हुए हैं। ये विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर टारगेट किलिंग की फिराक में थे।

Amritsar News: पंजाब के अमृतसर में पुलिस कमिश्नरेट और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है। क्रॉस फायरिंग के दौरान गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि उनके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से पांच अवैध अत्याधुनिक हथियार और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर शहर में रंगदारी वसूलने और टारगेट किलिंग की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

amritsar Encounter

मुठभेड़ की जानकारी देते पुलिस कमिश्नर

संदिग्ध की गिरफ्तारी से मिला सुराग

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान सबसे पहले 'विशाल' नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से .30 बोर की एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में विशाल ने खुलासा किया कि उसके चार अन्य साथी थांदा रोड पर छिपे हुए हैं। वे किसी बड़ी टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे और उनके निशाने पर शहर का एक खास व्यक्ति था।

End of Feed