Amritsar Accident: अमृतसर में भारत-पाकिस्तान की सीमा अटारी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार में क्रेटा कार ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हो गया है। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार भी जख्मी हो गए है। हादसे का अंदाजा कार की स्थिति को देखकर लगाया जा रहा है। यह इतना भीषण था कि इसमें कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
शहर
Amritsar Accident: अटारी बॉर्डर पर रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से भिड़ी कार, 3 युवकों की मौके पर मौत
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Jul 13, 2025, 10:16 PM IST
