Tirupati में दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस ने मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, दो की मौत

Tirupati Road Accident: तिरुपति में एक एंबुलेंस ने मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग घायल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस मदनपल्ली से एक मरीज को तिरुपति लेकर जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस को आशंका है कि घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ।

Tirupati Road Accident: तिरुपति में सोमवार को एक 108 एंबुलेंस ने श्रद्धालुओं के समूह को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतक महिलाओं की पहचान अन्नामय्या जिले के रामसमुद्रम मंडल के चंपलपल्ली निवासी पेड्डा रेड्डम्मा (40) और लक्ष्मम्मा (45) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों को तिरुपति के रुइया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident

तिरुपति में हादसा

मदनपल्ली से तिरुपति जा रही थी एंबुलेंस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एंबुलेंस ने पैदल तिरुमाला मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के एक समूह को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना चंद्रगिरी मंडल के नरसिंहपुरम के पास हुई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। श्रद्धालु पुंगनूर से तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर जा रहे थे, जबकि एंबुलेंस मदनपल्ली से एक मरीज को लेकर तिरुपति जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

End of Feed