Ambala Building Collapse: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, चार की मौत; मलबे में कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

Ambala Building Collapse: हरियाणा के अंबाला जिले के धूलकोट गांव में बन रही तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है।

Ambala Building Collapse: हरियाणा के अंबाला से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के धूलकोट गांव (Dhulkot village accident) में एक बन रही तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हादसा इतना भयानक था कि जोर की आवाज के साथ चारों तरफ धूल का गुबार उठ गया और चीख-पुकार मच गई। इमारत का लेंटर गिरते ही वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Ambala Building Collapse

राहत-बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस (Ambala Police), फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ (SDRF) और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं। मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का काम युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए तुरंत पास के जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

End of Feed