चंडीगढ़ और जीरकपुर के जाम में फंसे बिना होगा Delhi to Manali का सफर, जानें Ambala Kurali Expressway की लेटेस्ट अपडेट

गर्मियों में अक्सर लोगों को मनाली की ठंडी-ठंडी वादियों की याद आती है। चंडीगढ़ व जीरकपुर के जाम से जूझते हुए लोग थककर मनाली पहुंचते हैं। लेकिन ज्यादा दिन नहीं, Ambala-Kurali Expressway का ताजा अपडेट राहत लेकर आया है।

Ambala Kurali Expressway: दिल्ली की प्रचंड गर्मी और गर्मियों की छुट्टियां... ये दो चीजें जब एक साथ मिलती हैं तो फिर दिमाग में पहाड़ों की सैर का आइडिया घूमने लगता है। फिर यकायक आपका प्लान बनता है, पांव एक्सलरेटर पर और हाथ स्टेयरिंग व्हील पर जाते हैं और 8-10 घंटे की यात्रा करके आप मनाली की वादियों में पहुंच जाते हैं। लंबी यात्रा के बाद थकान आम बात है, लेकिन अब एक ऐसा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जो आपकी यात्रा के समय को तो कम करेगा ही, साथ ही थकान भी कम होगी। चलिए जानते हैं अंबाला-कुरैली एक्सप्रेसवे के बारे में।

Ambala Kurali Expressway

अंबाला कुरैली एक्सप्रेसवे का करीब 31 किमी हिस्स खुल चुका है (फोटो - x.com/DetoxTravellerr/)

खुल गया अंबाला कुरैली एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा

56 किमी लंबे 6 लेन के अंबाला कुरैली एक्सप्रेसवे के एक हिस्से पर अभी काम चल रहा है, जिसके बारे में हम आगे बात करेंगे। पहले बात 31.2 किमी के उस हिस्से की जो बनकर तैयार हो चुका है और उसे ट्रैफिक के लिए खोला भी जा चुका है। 31.2 किमी का यह हिस्सा आईटी सिटी चौक से कुरैली तक बनाया गया है और इस पर गाड़ियां फर्राटा मार रही हैं।

End of Feed