Almora Bus Accident: अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 7 की मौत और कई घायल, CM ने जताया दुख

Almora Road Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में आज सुबह एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज जारी है।

Almora Road Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में आज सुबह एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस रोड एक्सीडेंट में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है। जानकारी के अनुसार, एक निजी यात्री बस द्वाराहाट से भिकियासैण होते हुए रामनगर की ओर आ रही थी। भिकियासैंण पहुंचने से पहले ही करीब 7 किमी पहले सिरकौन गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

Almora Accident.

यह दर्दनाक सड़क हादसा आज यानी मंगलवार 30 दिसंबर को सुबह करीब 8 बजे हुआ। यहां खरगोली और सिरकौन के बीच में एक बड़ा बैंड हैं, जहां पर ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

End of Feed