बलिया में AI से छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप! Class 12 की लड़की ने लगाया सनसनीखेज आरोप, युवक पर FIR

बलिया के बांसडीह क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा की फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Ballia AI Video: बलिया के बांसडीह क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा की फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उस पर आरोप है कि उसने 17 साल की 12वीं क्लास की छात्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसकी तस्वीरें लेकर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से एक अश्लील वीडियो बनाया और उसे छात्रा के क्लासमेट्स, दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच फैलाया।

AI Video

प्रतीकात्मक फोटो

FIR के मुताबिक, आरोपी बांसडीह कस्बे का रहने वाला है। उसने कथित तौर पर छात्रा के नाम से मिलता-जुलता एक नकली इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। छात्रा बांसडीह कोतवाली इलाके के एक गांव में रहती है।

End of Feed