दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, CJP का प्रदर्शन खत्म होते ही सामान्य हुई राजधानी; इंटरनेट सेवाएं बहाल

शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म होने के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन आज पूरी तरह खुले हुए हैं। DMRC ने सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सामान्य होने की पुष्टि की। जंतर-मंतर क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।

जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के शनिवार को समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन यात्रियों के लिए पूरी तरह खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से लुटियंस दिल्ली और आसपास के इलाकों में लागू सुरक्षा प्रतिबंधों को हटा दिया है। साथ ही क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई है।

Delhi metro

फाइल फोटो

दिल्ली मेट्रो में सामान्य हुई सेवाएं

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा कारणों के चलते राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ, पटेल चौक, नई दिल्ली, लोक कल्याण मार्ग, खान मार्केट और सुप्रीम कोर्ट समेत 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों से आवाजाही बंद रखी गई थी। सिर्फ इंटरचेंज की सुविधा ही चालू थी। अब जंतर-मंतर से धरना समाप्त होने के बाद सुरक्षा बलों ने बैरिकेड्स हटा लिए हैं।

End of Feed