आपकी लड़की वापस कर दी जाएगी...BJP सांसद का ऑडियो वायरल; लापता किशोरी को ढूंढेगी स्पेशल टीम

सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद सतीश गौतम और लड़की के दादा के बीच कथित तौर पर टेलीफोन पर बातचीत का एक ’ऑडियो क्लिप’ प्रसारित होने के बाद मामले ने राजनीतिक मोड़ ले लिया। अब पुलिस ने लापता लड़की के मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।

अलीगढ़ : जिले के एक गांव से इस माह के आरंभ में लापता हुई 16 वर्षीय एक लड़की का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इगलास थानाक्षेत्र के एक गांव की यह लड़की कथित तौर पर सात जून को लापता हो गई थी जिसके बाद उसके परिवार ने 13 जून को छह लोगों के खिलाफ उसके अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

missing girl Case Aligarh

(सांकेतिक फोटो-Istcok)

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद सतीश गौतम और लड़की के दादा के बीच कथित तौर पर टेलीफोन पर बातचीत का एक ’ऑडियो क्लिप’ प्रसारित होने के बाद मामले ने राजनीतिक मोड़ ले लिया। कथित बातचीत में सांसद कथित तौर पर शिकायतकर्ता से नामजद प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर सवाल करते हुए सुने जा रहे हैं।

End of Feed