Aligarh Job Fair: अलीगढ़ में नौकरियों का लगेगा मेला, 5 हजार बेरोजगारों की जॉब होगी पक्की; 50 कंपनियां लेकर आ रहीं ऑफर लेटर

Aligarh Job Mela 2024: अलीगढ़ में बेरोजगारों के लिए अलीगढ़ जॉब मेला अवसर बनकर आया है। 27 अगस्त को 50 कंपनियां मेले में करीब पांच हजार युवाओं को नौकरी देंगी। आइये जानते हैं किस सेक्टर में कितनी नौकरियां मिल सकती हैं?

Aligarh Job Mela 2024: यूपी में बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर है। अब प्रदेश में पांच हजार नौकरियां देने के लिए मेले का आयोजन होने जा रहा है। अलीगढ़ के डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परिसर में 27 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे। मेले में तकरीबन 50 नामी कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें मुख्य तौर पर टाटा मोटर्स, क्वीस कोर्प, फ्लिपकार्ट, हॉली हर्ब, टाटा स्ट्रिप, स्विगी, मनी सॉल्यूशन, डी मार्ट, पुकराज हेल्थ केयर, डिक्सन इत्यादि शामिल होंगी। ये कंपनियां करीब पांच हजार से अधिक रिक्तियों के लिए युवकों को रोजगार मुहैया कराएंगी।

इनके सहयोग से मिलेगी नौकरी

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मैदान (Defense Industrial Corridor Ground) में आयोजित होने वाला यह रोजगार मेला, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (Uttar Pradesh Skill Development Mission), राजकीय प्रशिक्षण संस्थान एंव सेवायोजन निदेशालय और एमएसएमई विभाग (MSME) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और आईआईटी (IIT) के प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता छात्रों के साथ ही अन्य सामान्य विद्यार्थी भी प्रतिभाग करेंगे। सीएम रोजगार के उद्घाटन के बाद मेले का भ्रमण कर कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

End of Feed