LIVE
हरियाणा में 19 प्रतिशत कम हुई बारिश, यूपी के 37 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
हरियाणा में 19 प्रतिशत कम हुई बारिश, यूपी के 37 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
AUG 24, 2024 17:47 IST
हरियाणा में 19 प्रतिशत कम हुई बारिश
हरियाणा में ओवरऑल अभी तक सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी ने मॉनसून के कमजोर होने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 24, 2024 17:17 IST
राजस्थान में जयपुर सहित कई जगह भारी बारिश
मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है और यहां बीते 24 घंटे में जयपुर, धौलपुर, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़ और पाली, बांसवाड़ा और सिरोही जिले में कई जगह भारी बारिश दर्ज की गई।
AUG 24, 2024 15:35 IST
बुंदेलखंड-अवध प्रांत में तेज हवाओं के साथ घिरे बादल
यूपी के बुंदेलखंड और अवध प्रांत में दोपहर से तेज हवाओं के साथ बादल घिरे हुए हैं। हल्की बूंदा-बांदी के बाद हल्की धूप ने दस्तक दी है।
AUG 24, 2024 15:14 IST
मुंबई में बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत
मुंबई में शनिवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसी के साथ मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी ने बताया कि सांताक्रूज़ में 59 मिमी बारिश हुई, जबकि कोलाबा वेधशाला ने 14 मिमी बारिश दर्ज की। सांताक्रूज और कोलाबा वेधशालाएं महाराष्ट्र के उपनगरों और द्वीप शहर के लिए बारिश दर्ज करती हैं। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने और तापमान तथा आर्द्रता का स्तर बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। रत्नागिरी जिले के हरनाई और पालघर जिले के दहानू में सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में क्रमशः 116 मिमी और 143 मिमी बारिश हुई।
AUG 24, 2024 13:15 IST
यूपी में अगले 4 दिन इन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना
IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, आगरा, बिजनौर, कौशांबी, बरेली, मुरादाबाद देवरिया, मिर्जापुर, चित्रकूट, बांदा , मेरठ, गाजियाबाद, बलिया समेत कई जिलों में बारिश होने की प्रबल संभावना बन रही है।
AUG 24, 2024 12:40 IST
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश धौलपुर में 83 मिमी हुई। इसके अलावा जोधपुर के शेरगढ़ में 57 मिमी, लूणी में 50 मिमी, सरमथुरा में 40 मिमी, प्रतापगढ़ के धरियावद में 52 मिमी, भीलवाड़ा के बनेड़ा में 40 मिमी और कारेड़ा में 50 मिमी बारिश दर्ज हुई।
AUG 24, 2024 11:40 IST
राजस्थान में कल भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
राजस्थान में कल भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जैसलमेर के अलावा बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट है।
AUG 24, 2024 10:36 IST
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का आलर्ट
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही और बीजापुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 24, 2024 10:09 IST
बिहार के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के नवादा, जमुई, गया, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, लखीसराय और भागलपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से लोगों को यहां गर्मी से राहत मिलेगी।
AUG 24, 2024 08:52 IST
झारखंड के 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड में बिराश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। आईएमडी ने झारखंड के 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 24, 2024 08:20 IST
महाराष्ट्र के 6 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में भारी बारिश और अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने महाराष्ट्र के 6 जिलों, नंदुरबार, नासिक, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
AUG 24, 2024 07:21 IST
मुंबई में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मुंबई में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में और कमी आएगी। इससे शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा।
AUG 24, 2024 06:26 IST
हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और कुल्लू में हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। बीते दिनों हुई बारिश से यहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है।
AUG 24, 2024 05:33 IST
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं ऑरेंज है तो कहीं येलो। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून, बागेश्वर और पौड़ी गढ़वाल में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 24, 2024 06:28 IST
बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो अब बिहार में मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है। आज प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कैमूर, पूर्वी चंपारण, रोहतास, शिवहर, सीतामढ़ी, जमुई और बांका शामिल है।
AUG 24, 2024 05:33 IST
यूपी में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, हमीरपुर, संत रविदास नगर, गाजीपुर और जौनपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 24, 2024 05:33 IST
दिल्ली में झमाझम बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज दिल्ली में झमाझम बारिश होगी। विभाग ने दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कई हिस्सों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है।
AUG 24, 2024 05:33 IST
राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, राजसमंद, सिरोही और भीलवाड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट है।
