अखिलेश ने 'गदा' उठाकर योगी को दिया चैलेंज, अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं बाबा, बोले-BJP को नहीं मिल रहा प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव खुद लड़कर दिखाएं, क्योंकि बीजेपी को अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए बड़ा बयान दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं तो वह 15 दिन में यहां का मैदान खाली करवा देंगे। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। अखिलेश ने योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, वह उनका ‘पानी उतार देंगे’।

Akhilesh Yadav in Ayodhya.

अयोध्या पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो-@samajwadiparty)

दरअसल, अखिलेश यादव अयोध्या सपा नेता पवन पाण्डेय की ओर से आयोजित कराई गई भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद साधु संतों का अभिवादन किया। इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव के माहौल को समझते हुए भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लेना शुरू किया और एक-एक करके कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण बड़ी दिक्कतें आई होंगी, लेकिन ये भगवान परीक्षा ले रहे हैं। साथ शहर और उसके आसपास जलभराव को लेकर व्यवस्थाओं को लेकर सवालिया निशान खड़े किए।

अखिलेश ने सामाजिक बंधनों के बारे में दिया संदेश

अखिलेश यादव ने कहा कि अभी विधानसभा चुनाव के लिए थोड़ा ही वक्त है। तारीखों के ऐलान को लेकर अभी समय है, लेकिन जिस समय चुनाव होगा, उस समय मतदाताओं को फैसला लेने का मौका होगा। उन्होंने कहा कि हम लोग सत्ता के बंधन, जाति पात, भेदभाव, सामाजिक बंधन और ऊंच नीच से बंधे हुए हैं। हमारे अंदर अंहकार का भी बंधन हमारे सामने है।

End of Feed