"दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा", आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

आकाश आनंद ने बसपा छोड़ने की अटकलों को खारिज किया। मायावती को गुरु बताकर अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का समर्थन किया और 'X' पर पोस्ट लिख माफी मांगी। आकाश ने अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का समर्थन भी किया है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अंदर जारी राजनीतिक खींचतान और तरह-तरह की अटकलों के बीच पार्टी सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने एक बड़ा बयान जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक विस्तृत पोस्ट के जरिए उन्होंने दूसरी पार्टी में जाने की सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने मायावती को अपनी राजनीतिक गुरु और प्रेरणा बताते हुए उनके फैसलों के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने का ऐलान किया है।

Akash Anand X Post

आकाश आनंद ने किया X पर पोस्ट

"BSP मेरे लिए सिर्फ पार्टी नहीं, मेरा परिवार है"

पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर आकाश आनंद के राजनीतिक कदम को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया, कि बहन जी, आप मेरी राजनीतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं और मेरी बुआ मां भी हैं। राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा। पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में कई तरह की खबरें चल रही हैं। मैं साफ कर देना चाहता हूं, मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है।

End of Feed