Ajmer Civic Polls: हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए कांग्रेस की अपने पार्षदों को बेंगलुरू शिफ्ट करने की तैयारी

Ajmer Civic Polls: अजमेर नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में से किसी को भी बहुमत नहीं मिली है। कांग्रेस के 37, भाजपा के 32 और निर्दलीयों के 11 पार्षद हैं। मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने पार्षदों की बाड़ाबंदी कर दी है।

Ajmer Civic Polls: राजस्थान में नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब अजमेर में मेयर की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने अपने नवनिर्वाचित पार्षदों को हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस पार्षदों को कांग्रेस शासित प्रदेश कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु शिफ्ट किया जा रहा है। हॉर्स ट्रेडिंग और क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच कांग्रेस की तरफ से यह कदम उठाया गया है।

Ajmer Civic Polls Congress

अजमेर के कांग्रेस पार्षद जाएंगे बेंगलुरू

80 वार्डों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

अजमेर नगर निगम में कुल 80 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में Congress को 37 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा ने 32 वार्डों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा 11 निर्दलीय पार्षद भी इस चुनाव में जीते हैं। किसी भी दल के पास बोर्ड गठन के लिए जरूरी 41 सीटों का आंकड़ा नहीं है। ऐसे में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए इन पार्षदों का समर्थन जरूरी होगा।

End of Feed