Agra News: आगरा पुलिस की अभियुक्त से मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2023, 08:08 AM IST

Agra Police Encounter: आगरा पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

Crime News In Hindi: आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि आगरा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था, जिसमें 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस के साथ मोटर साइकिल बरामद की है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए बदमाश से पुलिस पुछताछ कर रही है।

Agra News: आगरा पुलिस की अभियुक्त से मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Agra News: आगरा पुलिस की अभियुक्त से मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार (Representative Image)

गड्ढे में दफनाया था शव को

दरअसल, 20 सितंबर को 04 अभियुक्तों द्वारा कार लूट के मकसद से उबर एप से मुरैना के लिए गाड़ी बुक की गई। वहीं, चंबल पुल के पास पहुंचे ही बदमाशों ने चालक को गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद बदमाशों ने मिलकर शव को चंबल के किनारे गड्ढे में दफना दिया गया था। इसके बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

End of Feed