Taj Mahal Bomb Threat Updates: आगरा स्थित ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जांच की जा रही है, धमकी के बाद इलाके को CISF और ASI ने पूरी तरह से घेर लिया है, वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, इस खबर के सामने आने के बाद वहां के लोगों में हड़कंप मच गया।
आगरा स्थित ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी
वहीं एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया, "पर्यटन विभाग को ईमेल मिला है। उसके आधार पर ताजगंज थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है..."
टूरिज्म विभाग के पास मेल से ताजमहल को बम से उड़ाने की मिली धमकी भेजी गई, धमकी मिलने के बाद ताजमहल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है,ताजमहल के अंदर CISF ताज सुरक्षा पुलिस चेकिंग कर रही है, वहीं मेल करने वाले की जांच-पड़ताल में ताज सुरक्षा पुलिस जुटी है।
बताते हैं कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ईमेल आइडी पर मंगलवार सुबह ईमेल आया ईमेल में ताजमहल को उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल में लिखा, 'ताजमहल में बम लगा हुआ है, जो सुबह 9 बजे फट जाएगा।' ऑफिस खुलने के बाद विभाग को धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली।
