आगरा

आगरा मेट्रो बनी जी का जंजाल! 1700 मकानों में आई दरार; देखिए डरावने वीडियो

आगरा मेट्रो टनल की वजह से रूट पर पड़ने वाले करीब 1700 घरों में दरार आ गई है। करीब 146 मकान जैक पर टिके हुए हैं। ऐसे में लोग खासा परेशान हैं।

Image

आगरा के मकानों में दरार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Agra Metro Tunnel: आगरा में मेट्रो परियोजना के लिए सुरंग की खुदाई का कार्य जारी है। जितनी खुशी लोगों को शहर में मेट्रो चलने की थी, अब उससे ज्यादा चिंता की लकीरें माथे पर झलक रही हैं। चूंकि, खुदाई की वजह से टनल के आसपास और ऊपर पड़ने वाले करीब 1700 मकानों में दरारें आ गई हैं। इनमें से 146 मकानों को जैक का सहारा दिया गया है। इस समस्या से तकरीबन 10 लोगों के प्रभावित होने का अनुमान है। इसका सबसे ज्यादा असर मोती कटरा और सैय्यद गली पर पड़ता दिखाई दे रहा है। बहरहाल, मेट्रो कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय तक चले सर्वे के बाद भूमि खुदाई का शुरू किया गया है। फिलहाल, नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जिन जगहों पर दरारें प्रतीत हो रही हैं वहां पर सुरक्षा के उपाय अपनाए जा रहे हैं।

अंडरग्राउंड टनल का कार्य जारी

मोती कटरा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब भी अंडरग्राउंड टनल का कार्य होता है तो यहां पर मकानों में कंपन सी होती है। कई बार नगर निगम मेट्रो प्रशासन और आगरा डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के यहां पर शिकायतें की गईं, जिसके बाद में आगरा नगर निगम द्वारा कई मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है कि जब तक यह कार्य चल रहा है आप मकान खाली कर दें।

आगरा डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट का कहना है की मेट्रो कॉरपोरेशन आगरा में अंडरग्राउंड टनल खुदाई के दौरान आई मकान में दरारों की भरपाई कराई जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article