कहां है स्वामी चैतन्यानंद? बार-बार बदल रहा जगह; मिल गई आखिरी लोकेशन

Swami Chaitanyananda: दिल्ली पुलिस की जांच में यह सामने आया कि बाबा की अंतिम लोकेशन आगरा थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क किया। जानकारी मिलने के बाद, आगरा पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाबा आगरा कब पहुंचे थे।

आगरा : यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पार्थ की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। हाल ही में उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली है, जिसके बाद आगरा पुलिस भी जांच में जुट गई है। स्वामी चैतन्यानंद पर उड़ीसा और दिल्ली में छेड़खानी के मामले दर्ज हैं, जिसमें कई छात्राओं ने कोर्ट में बयान दिए हैं।

कहां है स्वामी चैतन्यानंद? मिल गई उसकी आखिरी लोकेशन, बाबा को ढूंढ रही है 3 राज्यों की पुलिस

platform desk

खुद को बताता है स्वयंभू

दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला कि चैतन्यानंद की आखिरी लोकेशन आगरा है, जिसके बाद आगरा पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू की है। स्वामी चैतन्यानंद, जिसे पार्थसारथी के नाम से भी जाना जाता है, एक स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु हैं और दिल्ली के एक निजी इंजीनियरिंग संस्थान के पूर्व निदेशक हैं। उन पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

End of Feed