SN Medical College: ताजनगरी के एसएन मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार यानी 9 जनवरी से ओपीडी का पुराना रास्ता खोलने की तैयारी लगभग पूरी है। इससे मरीज और तीमारदारों को जाम का झाम अब और नहीं झेलना पड़ेगा। लोगों को ऊबड़-खाबड़ रास्ते से भी निजात मिल जाएगी। जानकारी के अनुसार, एसएनएमसी परिसर में सुपर स्पेशियालिटी विंग निर्माण के आखिरी चरण में कॉलेज प्रशासन ने ओपीडी का पुराना रास्ता बंद कर दिया था। रास्ते के बगल से ही सुपर विंग की सड़क निकाली जाएगी। इसके साथ ही ऊपरी मंजिलों से सामान भी नीचे आना था।
आगरा का एसएन मेडिकल कॉलेज (फाइल फोटो)
इसी रास्ते का इस्तेमाल करने से मरीज और तीमारदारों को नुकसान की संभावना बनी थी। लिहाजा इसे बंद कर विकल्प के रूप में नूरी दरवाजे की तरफ से रास्ता दिया गया। कई माह से इसी रास्ते का प्रयोग किया जा रहा है।
