SN Medical College: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का अप्रैल से शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी विंग, 200 बेड की सुविधा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 04:56 PM IST

Sn Medical College: एसएन मेडिकल कॉलेज में अप्रैल से और अधिक एवं स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। निर्माणाधिन सुपर स्पेशियलिटी विंग में अप्रैल 2023 से इलाज शुरू कर दिए जाएंगे। सुपर स्पेशियलिटी विंग में मरीजों को एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी और बाईपास सर्जरी की सुविधा मिलेगी। स्पेशियलिटी विंग में 200 बेड की व्यवस्था रहेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • एसएन में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी विंग अप्रैल में होगा शुरू
  • 31 मार्च तक का कार्यदायी संस्था ने मांगा टाइम
  • सात मंजिला भवन के निर्माण की लागत 280 करोड़ रुपये

Sn Medical College: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित सरोजनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी विंग इस साल अप्रैल 2023 तक शुरू हो जाएगा। भवन का कार्य पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था ने 31 मार्च तक का टाइम मांगा है। भवन का रंगरोगन का काम हो चुका है। सुपर स्पेशियलिटी विंग प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा का निर्माण योजना ओपीडी (पीएमएसएसवाई) के तहत हाइट्स संस्था की तरफ से किया जा रहा है। सात मंजिला भवन के निर्माण की लागत 280 करोड़ रुपये है।

agra sn college

सुपर स्पेशियलिटी विंग अप्रैल में शुरू होगा

आपको बता दें कि निर्माण कार्य 2022 दिसंबर में ही पूरा होना था, पर अवधि बढ़ गई है। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर (ओपीडी) दोनों को संचालित किया जा रहा है।

End of Feed