Agra: पाकिस्तान के सिंध में मनाए जाने वाला त्योहार आगरा में मना, यहां इकट्ठा हुए उस ओर से आए लोग

आगरा में पाकिस्तान के सिंध में मनाए जाने वाला भगवान झूलेलाल जयंती (Lord Jhulelal Jayanti) मनाई गई। विभाजन के बाद पाकिस्तान से Agra आए और सिंधी समाज (Sindhi Community) के लोगों ने एकजुट होकर इस त्योहार की शुरुआत की और इसे नियमित तौर पर मनाना शुरू किया।

Agra: आज, 10 अप्रैल को सिंध समाज के भगवान झूलेलाल की जयंती है। इसे मनाने की तैयारी जोरों से चल रही है। बता दें कि मूल रूप से इस त्योहार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मनाया जाता है। भारत-पाक विभाजन के बाद पाकिस्तान से विस्थापित होकर आगरा में शरण लेने वाले सिंधी समाज के लोगों हर साल यहां भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकालते हैं। ये शोभायात्रा टूटे बिखरे समाज को एक बार फिर खड़ा करने में और उसे एक सूत्र में बांधने का माध्यम बनी है। बता दें कि आगरा में भगवान झूलेलाल की पहली शोभायात्रा वर्ष 1947 में निकाली गई थी। नियमित तौर पर इस यात्रा का आयोजन वर्ष 1956 के बाद हुआ।

Sindhi community celebrating Lord Jhulelal Jayanti 2024 in Agra

पाकिस्तान से आए सिंधी समाज ने आगरा में भगवान झूलेलाल की जयंती मनाई गई

विस्थापन के बाद एक मात्र सहारा

भारत-पाक विभाजन के दौरान पूरा देश अस्त-व्यस्त हो गया था। भारत से लोग पाकिस्तान विस्थापित हो रहे थे तो वहीं पाकिस्तान से लोग भारत आ रहे थे। इस दौरान करीब 15 हजार से अधिक सिंधी समाज के लोग विस्थापित होकर आगरा आए थे। उन्होंने आगरा के काला महल, शाहगंज के आस-पास शरण ली थी। उसके बाद आगरा के काला महल से 1947 में भगवान झूलेलाल की पहली शोभायात्रा निकाली गई।

End of Feed