आगरा

Mathura: प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा भारी भीड़ के दबाव से स्थगित, भक्तों में निराशा

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी अपार श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण उनकी नियमित रात्रि पदयात्रा इस बार स्थगित करनी पड़ी। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति ने यह निर्णय लिया, जिससे भक्तों में निराशा देखी गई।

Image

प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा स्थगित

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के दर्शन की लालसा में देश-विदेश से भक्त बड़ी संख्या में एकत्रित होते हैं, उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। प्रतिदिन महाराज जी अपने आवास से आश्रम तक पैदल पदयात्रा करते हैं, और भक्त उनके दर्शन हेतु उमड़ पड़ते हैं। आज उनकी परिक्रमा का आयोजन होना था, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, तीन दिन की छुट्टियों के चलते भक्तों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई, जिससे परिक्रमा मार्ग पर अत्यधिक भीड़ जमा हो गई। लाखों की संख्या में श्रद्धालु केली कुंज के मार्ग पर एकत्रित हो गए, जिससे वहां चलना तक मुश्किल हो गया। भक्तों की अपार श्रद्धा के बावजूद, सुरक्षा कारणों से प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा रोक दी गई। जब भक्तों को यह समाचार मिला कि आज प्रेमानंद महाराज के दर्शन नहीं होंगे, तो निराशा का माहौल छा गया, और वे बिना दर्शन किए वापस लौट गए।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article